लक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ में निकली भगवा रैली जयश्री राम के जयकारे से गूंजा

लक्ष्मणगढ़ में निकली भगवा रैली जयश्री राम के जयकारे से गूंजा लक्षमनगढ, महिलाएं हुई बड़ी संख्या में भगवा रैली में शामिल

लक्ष्मणगढ़ 25 मार्च। रामनवमी की पूर्व संध्या पर यहां विशाल भगवा रैली निकाली गई। रैली में जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी वहीं भगवा ध्वज के साथ केसरिया पगड़ी बांधे युवाओं के जयश्री राम के जयकारे से लक्षमनगढ राममय नजर आया ।
यहां घंटाघर दुर्गा पूजा स्थल से संतों के सानिध्य में रवाना हुई भगवा रैली में रथ, डीजे थे वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति व जयश्री राम के जयकारे ने सारा वातावरण राममय बना दिया। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक जयशंकर पुजारी ने बताया कि रैली को शिवमठ धाम गाडोदा आश्रम के पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज, मीरण नाम के मुक्तिनाथ महाराज,श्री विजय रघुनाथ जी के मंदिर के महंत दिलीप दास महाराज,पूर्व चेयरमैन दिनेश जोशी, ललित पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली लालकुआं दुर्गा पूजा स्थल से रवाना हुई भगवा रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस लालकुआं दुर्गा पूजा स्थल पहुंची। इस दौरान रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में पवन गोयनका, जयप्रकाश सरावगी, दीनदयाल जोशी, ललित भूत, अनिल मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद रामवतार पंवार, सुरेश बिबिपुरिया, राधेश्याम लाटा, ललित पुरोहित, नरोत्तम वैध,विष्णु शर्मा, जगदीश सैनी, सर्वोत्तम वैध,पवन वाल्मीकि,वही महिलाओं में लक्ष्मी गौतम,मधु शर्मा,द्रोपदी कुमावत, विद्यादेवी कुमावत सहित लक्ष्मणगढ़ के सनातनीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

More From Author

लक्ष्मणगढ़

आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत आएं लक्ष्मणगढ़

sikar news

युवक कांग्रेस चुनाव का सीधा असर सीकर की सियासत पर पड़ना तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *