लक्ष्मणगढ़

आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत आएं लक्ष्मणगढ़

आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत आएं लक्षमनगढ, महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास के पदाधिकारियों ने स्वागत कर छात्रावास का करवाया अवलोकन

लक्ष्मणगढ़ 25 मार्च। आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत मंगलवार को सपरिवार लक्षमनगढ आएं । इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ के पदाधिकारियों ने गहलोत की अगवानी कर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास ले जाकर छात्रावास का अवलोकन करवाया तथा छात्रावास की योजना, निर्माण कार्य, आवासीय व भोजन व्यवस्थाओं से रुबरु करवाते हुए छात्रावास में संचालित निःशुल्क लाइब्रेरी, छात्रावास के विधार्थियों के सरकारी सेवा में चयनित होने आदि की जानकारी दी ।
इस अवसर पर छात्रावास में आयोजित गरिमामय व संक्षिप्त समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार बागड़ी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उमा गहलोत, सुपुत्र चार्टेड अकाउंटेंट यश गहलोत व साइबर क्राइम इंजीनियर इंशवेश गहलोत का मोतियों की माला, छात्रावास का दुपट्टा व साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता व छात्रावास का प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेंद्र कुमार माली ने किया। जबकि संयोजक सज्जन कुमार सैनी ने आभार जताते हुए छात्रावास की गतिविधियों की जानकारी दी । समिति के कोषाध्यक्ष झाबरमल माली ने छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर गहलोत के साथ छात्रावास पहुंचे समाजसेवी भामाशाह बनवारी लाल इंदौरिया का भी समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल कुमार बागड़ी, सज्जन कुमार सैनी, महेंद्र कुमार माली,झाबरमल माली, नथमल मावलियों की ढाणी, मनोज राकसिया, महावीर प्रसाद जाजम, राकेश गौड़, बाबूलाल सैनी, संदीप कुमार, अंकित कुमार सहित छात्रावास के पदाधिकारी सदस्य व विधार्थी मौजूद थे। इससे पहले आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर गहलोत व उनके परिवार ने छात्रावास में निर्मित राम जानकी हनुमान मंदिर में दर्शन कर मंगल कामना की ।

More From Author

पंच गौरव योजना

पंच गौरव योजना के तहत श्याम बाबा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

लक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ में निकली भगवा रैली जयश्री राम के जयकारे से गूंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *