लक्ष्मणगढ़

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समाधि पर धोक लगाकर की खुशहाली की मंगल कामना

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समाधि पर धोक लगाकर की खुशहाली की मंगल कामना

लक्ष्मणगढ़ । सिद्ध संत श्री 1008 बाबा मालदास की 48वीं समाधिस्थ दिवस पर राजपुरा स्थित आश्रम में संतों के सानिध्य में भजन संध्या आयोजित हुई। इससे पूर्व आश्रम के सेवकों, भक्तों व श्रद्धालु भक्तों ने समाधि के दर्शन कर मत्था टेककर मनोकामना की ।
आयोजित भजन संध्या में संत शिरोमणि प्रकाश दास महाराज निवाई, विक्रम नाथ महाराज,निश्चल नाथ महाराज, स्मृति नाथ महाराज, मुक्तिनाथ महाराज, सोमनाथ महाराज, सुंदरनाथ महाराज, महेश नाथ महाराज, राजूदास महाराज, शांति नाथ महाराज सहित स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, डॉ नेमीचंद पुनिया, राजेश खाखल, नवरंग चौधरी लालासी, महावीर मातवा, मनोज रूहेला आदि मौजूद थे। इस अवसर पर बाबा मालदास सेवा समिति के सदस्य जगदीश सरपंच, सुल्तान पुनिया,गुलाब पुनिया, बिरजू, सरपंच रणजीत, महेश फ़ौजी खालिया, महेंद्र पुनिया,बलवेन्द्र पुनिया, धर्मेंद्र हुड्डा, राजेंद्र पुनिया, राजेश शेखावत, राजकुमार शर्मा, रामलाल मीणा, जगदीश सर्वा इन्द्राज पुनिया, अर्जुन कुमावत, हरिराम कुमावत, विनोद खाखल, शीशराम,अरूण पुनिया, रजनीश पुनिया, सुभाष पुनिया मास्टर, मुकेश पुनिया, धर्मेंद्र सर्वा, मुकेश,राजू पुनिया, रमेश सुबेदार ने संतों व अतिथियों का स्वागत किया। संचालन ओमप्रकाश पुनिया व हरलाल पुनिया ने किया। जबकि ‌तेजा बोर्ड के पूर्व सदस्य बिजेंद्र पुनिया ने आभार जताया।

More From Author

सीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 200 विद्यार्थियों हुए शामिल

Sikar Today Epaper,Epaper Today sikar

Sikar Today Epaper,Epaper Today sikar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *