सीकर

शेखावाटी विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 200 विद्यार्थियों हुए शामिल

वर्तमान में काम की नहीं, हुनरमंद युवाओं की कमी : कुलगुरु प्रो. राय

सीकर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में सोमवार को एनआईआईटी लिमिटेड, गुरुग्राम की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय एवं अकादमिक निदेशक और डॉ. आर.सी. मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में काम की कमी नहीं है, बल्कि काम करने वाले दक्ष और समर्पित लोगों की कमी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बाद अब विवि के स्वरूप बदल रहे है, अब हर विद्यार्थी के पास कोई न कोई हुनर और कौशल अवश्य होना चाहिए। इंटर्नशिप और इंडस्ट्री कोलोबरेशन भी आज की आवश्यकता है। कुलगुरु प्रो.अनिल कुमार राय ने कहा प्लेसमेंट केवल करियर की शुरुआत है, असली चुनौती वहां स्वयं को स्थापित करना और निरंतर आगे बढ़ना है। इसके लिए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को समय की बर्बादी बताते हुए छात्रों को इसे नियंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच और 100 प्रतिशत आत्मविश्वास के साथ कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। विवि के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. आर.सी. मीणा ने स्वागत भाषण दिया।एनआईआईटी लिमिटेड के एसोसिएट सोर्सिंग पार्टनर हेड मनोज कश्यप ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय परिसर सहित सीकर और झुंझुनूं जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विवि के प्लेसमेंट सेल के सह संयोजक डॉ. डीपी सिंह, एनआईआईटी के सीनियर मैनेजर ऋषभ गौतम, प्रतिभा चौधरी एवं असिस्टेंट काउंसलर निशु सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, फेकल्टी मैंबर्स और सभी विभागों के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। संचालन प्रबंधन विभाग की डॉ ममता वर्मा ने किया।

More From Author

sikar news

शहीद दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि एवं वंदे मातरम् का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समाधि पर धोक लगाकर की खुशहाली की मंगल कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *