sikar news

Sikar news,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य के लिए महेंद्र कुमार माली का किया अभिनंदन

समाजसेवा को समर्पित करने का लिया संकल्प

लक्ष्मणगढ़ 23मार्च। सरकारी शिक्षक के रूप में तीन दशक व आदर्श विद्या मंदिर में करीब एक दशक तक शिक्षक के रूप में सफलतापूर्वक सफर तय करने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार माली का लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए अभिनंदन किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित गरिमामय एवं संक्षिप्त समारोह में ट्रस्ट संरक्षक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक रामनिवास शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जोशी, पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ अशोक सैनी, उपकोषाधिकारी सज्जन कुमार सैनी एवं शिक्षाविद महेंद्र कुमार माली मंचस्थ अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया । आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षक के रूप में बेदाग पारी खेलने पर महेंद्र कुमार माली को बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक एवं शिक्षाविद रामनिवास शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक के जीवन में दो ही महत्वपूर्ण दिन होते हैं—एक सेवा में प्रवेश का और दूसरा सेवानिवृत्ति का। इन दोनों के बीच की यात्रा ही शिक्षक की असली पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि महेंद्र कुमार माली ने अपने कार्यकाल में केवल कक्षा तक ही सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट “सेवा, संस्कार और स्वाभिमान” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट दिव्यांग सहायता, पेंशन कार्य, भोजन वितरण, सर्दियों में कंबल वितरण, गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, पौधारोपण सहित अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया जा रहा है।उपकोषाधिकारी सज्जन कुमार सैनी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार माली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपना शेष जीवन शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब भी ट्रस्ट उन्हें सेवा कार्यों के लिए बुलाएगा, वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से दुपट्टा पहनाकर व नगर की धरोहर का प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाई कर बधाई दी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा,संरक्षक रामनिवास शर्मा, सुभाष चन्द्र जोशी,प्रकाश पासोरिया, गिरधारी लाल जाजोदिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, पवन कस्वा, लोकित दईया, रोहित दईया, विवेक तंवर, महेंद्र घासोलिया, डॉ अशोक सैनी, सज्जन कुमार सैनी,रामस्वरूप पीटीआई, नथमल मावलियों की ढाणी, सुशील कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी सहित ट्रस्ट के संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

More From Author

लक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़,विधार्थी परिषद ने मनाया शहीद दिवस

लक्ष्मणगढ़

जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति बढी जागरूकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *