पंच गौरव योजना

पंच गौरव योजना के तहत श्याम बाबा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

सीकर 25 मार्च। सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की नगर पालिका परिसर में राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत श्याम बाबा से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से श्याम बाबा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में श्याम बाबा के जीवन प्रसंगों का चित्रात्मक चित्रण, खाटूश्यामजी से जुड़ी विशेष जानकारियां तथा बाबा की दुर्लभ एवं ऐतिहासिक तस्वीरें प्रदर्शित की गईं जिसमें श्याम भगतो सहित आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजकों ने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत सीकर जिले में धार्मिक पर्यटन के रूप में श्याम बाबा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर, नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक डॉ. अनिल शर्मा, गजानंद कुमावत, एक्सईएन प्रवीण महला, गरिमा गोड़, श्री श्याम मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक संतोष शर्मा, नगर पालिका एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया,सहायक पर्यटन अधिकारी आनंद भारद्वाज, जिला समन्वयक राकेश लाटा, विजयपाल बाजिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More From Author

sikar news

10 बोर्ड परीक्षा में ग्राम सांगलिया की बेटी प्रियांशी सुण्डा राजस्थान टॉप

लक्ष्मणगढ़

आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ए.के. गहलोत आएं लक्ष्मणगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *