sikar news

तोदी महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

लक्ष्मणगढ़ 25 मार्च। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व श्री नथमल तोदी बी.एड.महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ तहसीलदार फारूक़ अली, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,सचिव आशकरन शर्मा,प्रशासक प्रमेन्द्र सिंह शेखावत व डॉ बीनू शेखावत द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत वर्षपर्यन्त आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा राज्य स्तरीय निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं, खेलों में विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाङियो , राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले एनसीसी कैडेट्स , एनएसएस स्वंयसेवक रेन्जर-रोवर्स , शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान तहसीलदार फारूक़ अली, प्रशासक प्रमेन्द्र सिंह शेखावत व सचिव आशकरन शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम व शेखावाटी अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एकल गायन प्रतियोगिता में वेदांता महाविद्यालय रींगस की तनवी बावेजा ने प्रथम, श्री ऋषिकुल बी एड महाविद्यालय की हंसा कुमावत ने द्वितीय तथा विनायक बी एड महाविद्यालय के निकित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सीकर की इशिका कुमावत ने प्रथम, सोना देवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ की भाग्यलक्शमी ने द्वितीय तथा मोहिनी देवी गोयनका इंटीग्रेटेड महाविद्यालय की विनीता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहिनी देवी गोयनका महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की छात्राएँ , द्वितीय स्थान पर मोहिनी देवी गोयनका बी एड महाविद्यालय की छात्राएँ तथा तृतीय स्थान पर रामा देवी महाविद्यालय नुआ की छात्राएँ रही। विचित्र वेशभूषा में मोहिनी देवी गोयनका बी एड महाविद्यालय की भावना सैनी प्रथम,ग्रामीण महिला महाविद्यालय सीकर की नेहा द्वितीय तथा सोना देवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ की भाग्यलक्शमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गाङोदा शिवधाम के पीठाधीश श्री महावीर जति महाराज की गरिमामय उपस्थिति ने और अधिक शोभायमान किया। महावीर जति महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन में नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह, श्रीमती रिमझिम शेखावत व डॉ राशिद अली द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका अमित शर्मा व जयकान्त खरादी द्वारा निभायी गयी।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय व श्री नथमल तोदी बी एड महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी,अभिभावक,अतिथि व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों,पत्रकार बन्धुओ व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More From Author

sikar news

युवक कांग्रेस चुनाव का सीधा असर सीकर की सियासत पर पड़ना तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *